Posts

Showing posts from July, 2023

UP Free Bus Service 2023 | यूपी फ्री बस सर्विस पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

Image
  UP Free Bus Service 2023 | यूपी फ्री बस सर्विस पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए फिर से उत्तर प्रदेश सरकार लेकर आई है एक बड़ी खबर , जैसा कि हम सब जानते हैं उत्तर प्रदेश सरकार लगातार राज्य के युवाओं ,महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का समय समय पर आरंभ करती रहती है। सरकार यह सुनिश्चित करती है कि राज्य में नागरिकों का विकास बेहतर तरीके से होता रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो । राज्य में उनका जीवन आसान और सुलभ हो सके इसीलिए सरकार लगातार नई योजनाओं का गठन करती रहती है। इसी संदर्भ में हाल ही में सरकार ने UP Free Bus Service की घोषणा की है । हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने UP Free Bus Service 2023 की घोषणा की है जिसमें उन्होंने बताया है कि यह UP Free Bus Service 2023, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए शुरू की जा रही है। जिससे वह सरकारी रोडवेज बसों में यातायात सेवा का लाभ उठा सकेंगे। UP Free Bus Service 2023 योजना UP Free Bus Service 2023 सरकार उत्तर प्रदेश सरकार लाभार्थी उत्तर प्रदेश वरिष...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले मे मुकदमे की पैरवी के लिए संतों की निगरानी कमेटी गठित, हर स्तर पर प्रयास करने का निर्णय

Image
  न्यास अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्रप्रताप सिंह ने मुकदमे में अब तक की कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट में कैवियेट दाखिल करने की जानकारी संतों को दी। राजकीय संग्रहालय में रखी ऐतिहासिक पुस्तकों के बारे में बताया, जिसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि का इतिहास उल्लेखित किया गया है।  बृहस्पतिवार को रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान टेकरी में हुई बैठक में अध्यक्षता करते हुए संत गोविंदानंद तीर्थ ने कहा कि धार्मिक स्थलों से अवैध कब्जों को हटाने के लिए संत समाज एकजुट रहेगा। न्यास अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्रप्रताप सिंह ने मुकदमे में अब तक की कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट में कैवियेट दाखिल करने की जानकारी संतों को दी। राजकीय संग्रहालय में रखी ऐतिहासिक पुस्तकों के बारे में बताया, जिसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि का इतिहास उल्लेखित है। तय होगी रणनीति आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबे विग्रह को भी वापस लाना है। बैठक में संतों की कमेटी बनाई गई जो इस प्रकरण में नजर रखने के साथ रणनीति तय करेगी। क्या साक्ष्य प्रस्तुत करने हैं, संतों ने इस पर मंथन किया। बृहस्पतिवार को रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान टेकरी में हुई बैठक में अध्यक्षता क...

आगरे का ताजमहल: सौंदर्य का अनोखा करिश्मा

Image
 आगरे का ताजमहल:  सौंदर्य का अनोखा करिश्मा दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल है जिसे बड़ी ही शिद्दत से बनवाया गया था। यमुना नदी की कल-कल यहाँ साफ महसूस की जाती है। यह पत्नी-प्रेम का एक नायाब प्रतीक है जिसे कोई नहीं भूलना चाहता।  संगमरमर से सज्जित इस महल का हर कोना कुशलता व सौंदर्य की दास्तान बयान करता है। फव्वारों की छींटे जब आपके तन पर पड़ेंगी तो आप खिल उठेंगे।  आगरे का ताजमहल  भारत का वो नायाब हीरा है जो प्राचीन काल से अब तक चमकता ही आया है। इसके हर हिस्से को इतनी सुंदरता से तराशा गया है कि आप इसे अपना दिल दे बैठेंगे। आपका रोम-रोम इसके सौंदर्य को अपनाकर पुलकित हो उठेगा। ताजमहल का इतिहास बेशक आप सभी ये जानते ही होंगे कि आगरा का ताजमहल किसने बनवाया और ताजमहल कब बना? मुगल सम्राट शाहजहाँ ने इसे अपनी प्रिय बेगम मुमताज़ महल के लिए 1632 में बनवाया था। महल में बेगम की समाधी रखी गई है। महल को मुगल वास्तुकला से ऊकेरा गया है। उस्ताद अहमद लाहौरी दरबार के वास्तुकार थे, जिनकी निगरानी में 20,000 कलाकारों ने इसे तैयार किया था। ताजमहल की ऊँचाई 73 मीटर है। यह कहा जाता है कि...