UP Free Bus Service 2023 | यूपी फ्री बस सर्विस पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया
आगरे का ताजमहल: सौंदर्य का अनोखा करिश्मा
दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल है जिसे बड़ी ही शिद्दत से बनवाया गया था। यमुना नदी की कल-कल यहाँ साफ महसूस की जाती है। यह पत्नी-प्रेम का एक नायाब प्रतीक है जिसे कोई नहीं भूलना चाहता। संगमरमर से सज्जित इस महल का हर कोना कुशलता व सौंदर्य की दास्तान बयान करता है। फव्वारों की छींटे जब आपके तन पर पड़ेंगी तो आप खिल उठेंगे। आगरे का ताजमहल भारत का वो नायाब हीरा है जो प्राचीन काल से अब तक चमकता ही आया है। इसके हर हिस्से को इतनी सुंदरता से तराशा गया है कि आप इसे अपना दिल दे बैठेंगे। आपका रोम-रोम इसके सौंदर्य को अपनाकर पुलकित हो उठेगा।बेशक आप सभी ये जानते ही होंगे कि आगरा का ताजमहल किसने बनवाया और ताजमहल कब बना? मुगल सम्राट शाहजहाँ ने इसे अपनी प्रिय बेगम मुमताज़ महल के लिए 1632 में बनवाया था। महल में बेगम की समाधी रखी गई है। महल को मुगल वास्तुकला से ऊकेरा गया है। उस्ताद अहमद लाहौरी दरबार के वास्तुकार थे, जिनकी निगरानी में 20,000 कलाकारों ने इसे तैयार किया था। ताजमहल की ऊँचाई 73 मीटर है। यह कहा जाता है कि शाहजहाँ ने ताजमहल बनाने वाले सभी कारिगरों के हाथ कटवा दिए थे। ताकि भविष्त्र में कभी भी इसके जैसा महल न बन सके।
अगर आपको आगरा का ताजमहल देखना है तो वहाँ तक पहुँचने के लिए आपको उचित साधन के बारे में पता होना चाहिए। तो आइए जानते है कि कैसे अलग-अलग राज्यों और देशों से यहाँ पहुँचा जा सकता है।
ताजमहल पहुँचने का सबसे तेज़ तरीका है हवाईजहाज द्वारा। आगरा सिटी से 7 किमी की दूरी पर आगरा का हवाई अड्डा है। यहाँ विभिन्न स्थानों से फ्लाईट आती है जो बेहद सुविधा पूर्ण है। यहाँ पहुँचकर आप किसी भी स्थानीय परिवहन से ताजमहल पहुँच सकते हैं। यहाँ से ताजमहल की दूरी 12.7 किमी है।
भारत की अनेकों ट्रेन हैं जो उन्हें आगरा से जोड़ती हैं। आगरा के मुख्य रेलवे स्टेशन के अलावा दो अन्य रेलवे स्टेशन भी हैं। पर मुख्य रेलवे स्टेशन(आगरा कैंट) पर उतरकर आप किसी भी स्थानीय परिवहन से आसानी से ताजमहल पहुँच सकते हैं। यहाँ से ताजमहल की दूरी 6.3 किमी है।
आगरा के बस स्टैंड ईदगाह तक विभिन्न शहरों से बसें आती है। आप आगरा जाने वाली किसी भी बस से यहाँ तक पहुँच सकते है। यहाँ उतरकर किसी स्थानीय परिवहन की सहायता से आप ताजमहल पहुँच जाऐंगे। यहाँ से ताजमहल की दूरी केवल 5.8 किमी है।
ताजमहल हफ्ते में सिर्फ एक दिन बंद रहता है। वह शुक्रवार है। इस दिन को छोड़कर आप किसी भी दिन आगरा के ताजमहल की फोटो लेने व इसकी खूबसूरती का दीदार करने आ सकते हैं। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक यह सभी पर्यटकों के लिए खुला रहता है। भारतीय यात्रियों के लिए टिकट की कीमत ₹20 व विदेशी यात्रियों के लिए ₹750 और सार्क यात्रियों के लिए इसकी कीमत ₹510 रखी गई है। 15 वर्ष से कम उम्र के किसी भी बच्चें की कोई टीकट नहीं है, वे मुफ्त में खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं।
आगरे का ताजमहल की प्रशंसा करते-करते आप थक नहीं पाऐंगे। इसका हर एक हिस्सा तारीफ का पात्र है। ऊपर से लेकर नीचे तक, अंदर से लेकर बाहर तक आप हर हिस्से की बारीकी से की गई कारीगरी को बखूबी समझ पाऐंगे।
Comments
Post a Comment