UP Free Bus Service 2023 | यूपी फ्री बस सर्विस पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

Image
  UP Free Bus Service 2023 | यूपी फ्री बस सर्विस पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए फिर से उत्तर प्रदेश सरकार लेकर आई है एक बड़ी खबर , जैसा कि हम सब जानते हैं उत्तर प्रदेश सरकार लगातार राज्य के युवाओं ,महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का समय समय पर आरंभ करती रहती है। सरकार यह सुनिश्चित करती है कि राज्य में नागरिकों का विकास बेहतर तरीके से होता रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो । राज्य में उनका जीवन आसान और सुलभ हो सके इसीलिए सरकार लगातार नई योजनाओं का गठन करती रहती है। इसी संदर्भ में हाल ही में सरकार ने UP Free Bus Service की घोषणा की है । हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने UP Free Bus Service 2023 की घोषणा की है जिसमें उन्होंने बताया है कि यह UP Free Bus Service 2023, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए शुरू की जा रही है। जिससे वह सरकारी रोडवेज बसों में यातायात सेवा का लाभ उठा सकेंगे। UP Free Bus Service 2023 योजना UP Free Bus Service 2023 सरकार उत्तर प्रदेश सरकार लाभार्थी उत्तर प्रदेश वरिष...

Mafia in UP: पुलिस के निशाने पर पूर्वांचल के तीन पूर्व विधायक सहित नौ माफिया, जानिए सभी के बारे में

 

Mafia in UP: पुलिस के निशाने पर पूर्वांचल के तीन पूर्व विधायक सहित नौ माफिया, जानिए सभी के बारे में

सार
शासन से वाराणसी जोन के नौ जिलों के माफियाओं की जो सूची जारी हुई है, उनमें छह नाम शामिल हैं। इसी तरह वाराणसी कमिश्नरेट के तीन माफिया बृजेश कुमार सिंह, सुभाष सिंह ठाकुर और अभिषेक सिंह हनी उर्फ जहर का नाम सार्वजनिक किया गया है।
Nine mafia including three former MLA of Purvanchal on target of police
पूर्व विधायक विजय मिश्रा, पूर्व एमएलसी बृजेश कुमार सिंह और पूर्व एमएलए मुख्तार - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद माफियाओं के खिलाफ पुलिस का रुख और सख्त हो गया है। तीन पूर्व विधायक सहित पूर्वांचल के नौ माफिया पुलिस के निशाने पर हैं। शासन से वाराणसी जोन के नौ जिलों के माफियाओं की जो सूची जारी हुई है, उनमें छह नाम शामिल हैं।


इसी तरह वाराणसी कमिश्नरेट के तीन माफिया बृजेश कुमार सिंह, सुभाष सिंह ठाकुर और अभिषेक सिंह हनी उर्फ जहर का नाम सार्वजनिक किया गया है। सभी माफियाओं के खिलाफ मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है। इनमें से तीन विधायक भी रह चुके हैं। माफियाओं की जो सूची जारी हुई है, उन सबकी निगरानी होगी। इसकी जिम्मेदारी जोन और कमिश्नरेट पुलिस के साथ एसटीएफ को भी मिली है।

जमानत पर जेल से बाहर बृजेश कुमार सिंह


शासनस्तर से हर माफिया के वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी गई है। जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल के चिह्नित नौ माफियाओं में बृजेश कुमार सिंह ही पिछले वर्ष जमानत पर जेल से बाहर आया है। बृजेश को अगस्त 2022 में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।
ये भी पढ़ें: बिहार की गायिका के साथ बनारस में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, पीड़िता बोली- प्यार के नाम पर धोखा




माफिया सुभाष सिंह ठाकुर फतेहगढ़ जेल में बंद है, लेकिन लगभग दो वर्ष से बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल में उपचार करा रहा है। अभिषेक सिंह हनी उर्फ जहर बागपत जेल में बंद है। मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। त्रिभुवन सिंह उर्फ पवन सिंह मिर्जापुर जेल में बंद है। विजय मिश्रा आगरा जेल में बंद है। ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह कासगंज जेल में बंद है। अखंड प्रताप सिंह और रमेश सिंह काका बरेली जेल में बंद है।
ये भी पढ़ें: माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा पर एक और एक्शन, मऊ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया

मारे जा चुके अपराधी भी मोस्ट वांटेड


यूपी पुलिस  मारे जा चुके और समर्पण कर जेल जा चुके अपराधियों को भी मोस्ट वांटेड मानती है। इसका ब्योरा भी उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट पर दर्ज है। गाजीपुर जिले के रजदेपुर देहाती के रहने वाले शिवा बिंद उर्फ शिवशंकर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह अगस्त 2020 में अदालत में समर्पण करके जेल जा चुका है, लेकिन यूपी पुलिस की वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार वह अब भी मोस्ट वांटेड अपराधी है।



इसी तरह वाराणसी के नरोत्तमपुर के रहने वाले मनीष सिंह उर्फ सोनू पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसे एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने मार्च 2022 में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था, लेकिन यूपी पुलिस की वेबसाइट पर वह अब भी मोस्ट वांटेड अपराधी बना हुआ है। बिजनौर निवासी आदित्य राणा पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित था। बीते 11 अप्रैल की रात आदित्य राणा पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। इसके बावजूद मोस्ट वांटेड अपराधी बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: बेटी को उसके दोस्त के साथ देख पिता ने खोया आपा, सरेराह किया ऐसा काम, लोग सहम उठे

पूर्वांचल के माफिया की सूची

दर्ज मुकदमे             माफिया
83:                       भदोही के गोपीगंज थाना के कवलापुर निवासी व पूर्व विधायक विजय मिश्रा
75:                       आजमगढ़ के जीयनपुर थाना के छपरा सुल्तानपुर निवासी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह
68:                        मऊ जिले के सरायलखंसी थाना के कैथौली गांव निवासी रमेश सिंह उर्फ काका
61:                       गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाने के यूसुफपुर निवासी व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी
41:                       चौबेपुर थाना के धौरहरा निवासी व पूर्व एमएलसी बृजेश कुमार सिंह
38                        आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के जमुआ निवासी अखंड प्रताप सिंह
34:                       लालपुर पांडेयपुर थाना के खजुरी निवासी अभिषेक सिंह हनी उर्फ जहर
23:                       गाजीपुर सैदपुर थाना के मुड़ियार निवासी त्रिभुवन सिंह उर्फ पवन सिंह
10:                       फूलपुर थाना के नेवादा निवासी सुभाष सिंह ठाकुर

Comments